न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
बिहार में योग के प्रचार-प्रसार और संस्थागत गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से ‘इंडियन योगा एसोसिएशन’ (IYA) ने अपनी बिहार राज्य चैप्टर कमेटी के पुनर्गठन की घोषणा की है। इस नई समिति में भागलपुर के जाने-माने शिक्षाविद अंशु कुमार सिंह को उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
वर्चुअल बैठक में लिया गया निर्णय
IYA द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, संस्था के महासचिव सुबोध तिवारी की उपस्थिति में बीती 3 जनवरी 2026 को एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में बिहार राज्य चैप्टर को अधिक सक्रिय बनाने और राज्य के कोने-कोने तक योग के लाभ पहुँचाने के लिए समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।

IYA का मुख्य उद्देश्य बिहार में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न योग संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना है। बताया गया है कि आने वाले समय में समिति में कुछ और सदस्यों को भी जोड़ा जा सकता है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा संस्था ने सर्कुलर रेजोल्यूशन के जरिए नई टीम के नामों की घोषणा की है, जो इस प्रकार है:
अध्यक्ष (Chairperson): स्वामी परमतेज (AOL प्रतिनिधि)
उपाध्यक्ष (Vice Chairperson): नितिन कुमार शर्मा और अंशु कुमार सिंह
सचिव (Secretary): एडवोकेट जितेंद्र कुमार
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): एमडी इरफान आलम और निशांत रंजन
कोषाध्यक्ष (Treasurer): गुड़केश वत्स (देव संस्कृति विश्वविद्यालय)
अंशु सिंह ने जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षाविद अंशु सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से ‘इंडियन योगा एसोसिएशन’ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि योग और शिक्षा के मेल से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और वे इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।



























