न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
फारबिसगंज तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तेरापंथ धर्म संघ के नौवे आचार्य श्री तुलसी का 112 वां जन्म दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।
मौके पर महिला मंडल की वक्ताओं ने बताया कि आचार्य श्री तुलसी तेरापंथ धर्म संघ के नवम आचार्य थे। जिन्होंने नारी शक्ति के उत्थान के लिए कई कार्य किए।उन्होंने रूढ़िवादी पर प्रहार करते हुए दहेज प्रथा,प्रदा प्रथा को समाज से हटाया।साथ ही उन्होंने नारी शक्ति को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। यह सब आचार्य श्री तुलसी की ही देन है,जिसकी बदौलत तेरापंथ महिला मंडल जैसे सामाजिक संस्था का भी उदय हुआ। उनके कृतित्व को याद करते हुए तेरापंथ महिला मंडल ने उनकी स्मृति में तुलसी अष्टकम एवं गीतिकाओं का सामूहिक गान किया।
फारबिसगंज क्षेत्र की उपासिका प्रभा देवी सेठिया ने आचार्य श्री तुलसी को याद करते हुए बतलाया कि आचार्य श्री तुलसी धीर एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे ।उन्होंने भविष्य को देखते हुए महिला मंडल,ज्ञानशाला जैसे अवदान हमें दिए हैं। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन के द्वारा मनुष्य में जाति भेद को मिटाकर मानवता का संदेश दिया। उन्होंने एक अहिंसक समाज की कल्पना की,जिसमें नैतिकता, अनुशासन,मर्यादा और सद्भावना का मोल हो।
तत्पश्चात महिला मंडल के द्वारा एक दीपावली मिलन समारोह भी रखा गया।जिसमें सभी ने एक दूसरे को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में महिलाओं एवं कन्याओं की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई।
तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया आचार्य श्री तुलसी की जन्म जयंती के साथ दीपावली मिलन समारोह














