- तेजस्वी यादव ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनावी सभा का शंखनाद किया
न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के गोराडीह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर अपनी घोषणाएं कीं। कार्यक्रम का संचालन राजद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद यादव ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बीस साल से भाजपा सरकार, नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में रही है। इसके कारण बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री खोल रही है, जबकि बिहार के लोग पलायन कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सरकार एक “वोट चोर की सरकार” है और उन्होंने चुनावी नारा दिया: “भाजपा भगाओ, बिहार बचाओ”।
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की संभावित सरकार में की जाने वाली प्रमुख योजनाओं का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सम्मान योजना के तहत सालाना ₹30,000 का लाभ मिलेगा।
हर घर के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि जो उन्होंने कहा है, उसे वे कर के दिखाएंगे और इस मौके पर कहा कि कहलगांव विधानसभा से रजनीश कुमार को चुनाव में उतारा जाएगा। सभा में महागठबंधन के धौरिया विधायक भुदेव चौधरी, झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव और कार्यकर्ता मौजूद रहे।