सुपौल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग,शिक्षा विभाग , आइसीडीएस ,पंचायती राज विभाग ,जीविका के साथ ज़िला समन्वय समिति की बैठक लहटन चौधरी सभागार में हुई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिलांतर्गत सभी स्वास्थ्य उप केंद्र से लेकर जिला अस्पताल पर आयोजित होगा।इस कार्यक्रम पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। विशेष अभियान में एनसीडी स्क्रीनिंग, ए एन सी , एच पी वी वैक्सीनेशन , पोषण परामर्श, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय में आर बी एस के टीम के द्वारा स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड का निर्माण एवं विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा जिला अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर का आयोजन का आम जनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,सिविल सर्जन , अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक सह जिला कार्यक्रम प्रबंधक ,जिला लेखा प्रबंधक शिवकुमार, जिला अनुश्रवन एवं मूल्यांकन पदाधिकारी ,जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अभिषेक कुमार,एस एम सी अनुपमा चौधरी एवं प्रखंड स्तर पर वीसी के माध्यम से डीएस, एमओआईसी, स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम एवं अन्य मौजूद थे। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर माइक्रोप्लान तैयार कर लेंगे जिससे कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालित हो।