सुपौल: स्वामी विवेकानंद जी की मनी जयंती

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

12 जनवरी को भारत के प्रथम ओजस्वी एवं तेजस्वी महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्थानीय विकास भारती कोचिंग सेंटर में नगर अध्यक्ष गणेश साहा की अध्यक्षता में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष गणेश साहा के उद्घोष से हुई, जिसमें उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।संतोष यादव एवं गोपाल साह ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वामी जी के विराट व्यक्तित्व के सामने शब्द भी मौन हो जाते हैं। उनके विचारों को जान लेना ही भारत, भारतीय और भारतीयता के सच्चे स्वरूप का दर्शन कराता है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनव प्रकाश राय, शांतनु ठाकुर,हिमांशु पांडे, छोटू मण्डल, विकास मल्लिक, नेहा,अंजलि, खुशी, निशा, निक्की, प्रतिका, जूही, रानी, नुरजंहा, अंजलि, नंदिनी, पूजा, अंजला,, खुशबू के साथ साथ दर्जनों छात्र-छात्राओं के साथ अनेक गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।