न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
बिहार के सुपौल जिला से दो बड़े कलाकार का जन्म हुआ बॉलीवुड सिंगर के रूप में पद्मश्री और पद्म भूषण उदित नारायण झा और पद्म विभूषण स्वर्गीय शारदा सिन्हा । लेकिन एक अभिनेता के रूप में अगर बात की जाए कुमार आर्यन पहले बॉलीवुड अभिनेता है जो सुपौल जिला से हैं।
जिसकी बॉलीवुड फ़िल्म एजुकेशन द टेरर सिनेमा घर के बाद अभी Cineflix India ओटिटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रज़ा मुराद , अली खान , बीरबल और कई अन्य । इस फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर राजा हसन, सुदेश भोसले, सवेरी भट्टाचार्य और जाहिद अनवर हैं।
बिहार के एक छोटे से गांव गोविंदपुर के सुपौल जिला के प्रतापगंज प्रखंड में ब्राह्मण परिवार में 20 जनवरी 1989 को जन्म हुआ। पिता का नाम गिरीश चंद्र मिश्रा और माता का नाम शिवकला देवी है। जिनके चौथे संतान हैं अभिनेता कुमार आर्यन।
कहते हैं किसी फिल्म का चर्चा उस फिल्म के हीरो से होती है लेकिन अब वह दौर भी गया। अब दर्शकों को जो पसंद आएगा वही फिल्म का हीरो होता है हम बात कर रहे हैं हाल फ़िलहाल में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की जिसमें रणवीर सिंह लीड कर रहे थे लेकिन चर्चा अक्षय खन्ना की होने लगी और धुरंधर फिल्म को अक्षय खन्ना की फिल्म मान लिया गया।
ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड फिल्म एजुकेशन द टेरर के एक्टर कुमार आर्यन के साथ। एजुकेशन द टेरर फ़िल्म की शुरुआत ही कुमार आर्यन से होती है। अपने अभिनय और अदाकारी से कुमार आर्यन ने बेरोजगार युवक रंजन के किरदार को ऐसा निभाया की पूरी फिल्म ही उनके नाम हो गई।
अभिनेता कुमार आर्यन कहते हैं
मैंने अपनी जिंदगी में बड़ा संघर्ष देखा है और अपने संघर्ष से लगातार लड़ाई लड़ता रहा हूं।
लेकिन जिंदगी में सबसे बड़ा झटका वर्ष 2024 में लगा जब अचानक ही बाबूजी गिरीश चंद्र मिश्रा का निधन हो गया 19 जून 2024 में। किसी भी संतान के लिए पिता का निधन सबसे बड़ा पहाड़ टूटने की तरह होता है और इस घटना ने मुझे भी काफी तोड़ दिया।
लेकिन मैं एक बार पुनः बहुत ज्यादा हिम्मत, धैर्य और साहस के साथ आप सबके समक्ष आया हूं उम्मीद करता हूं कि आप सभी साथ देंगे।

काली मां महादेव की कृपा कहूं या चमत्कार गलत नहीं है क्योंकि इतना लंबा संघर्ष, मेहनत, जुनून, ज़िद, अपमान और फिर सम्मान के बाद जब फ़िल्म में मुझे किरदार मिला तो वह किसी करिश्मा से काम नहीं था। शायद मैं ही नहीं किसी ने भी नहीं सोचा होगा मुझे लेकर की बॉलीवुड फिल्म “एजुकेशन द टेरर” की ओपनिंग सीन बिहार के सुपौल जिला का बेटा करेगा। इसके लिए मैं ऊपर वाले के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर जितेंद्र जैस जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर इतना बड़ा भरोसा किया।
यह फिल्म सिर्फ फिल्म नहीं रही मेरे लिए ये जीवन की कहानी बन गई है। सिनेमा सिर्फ सिनेमा नहीं मेरी जिंदगी बन चुकी है। मेरी संघर्ष की कहानी इसलिए कहा जाता है की फिल्म नहीं आसान।
किसी भी फिल्म का ओपनिंग सीन बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह कहानी, किरदारों और दुनिया का परिचय कराता है, दर्शकों की रुचि जगाता है और फिल्म के मूड व टोन को स्थापित करता है। एक अच्छा शुरुआती दृश्य दर्शकों को बांधे रखता है और आगे क्या होने वाला है इसके लिए एक वादा करता है अपनी किरदार से अभिनय से शत प्रतिशत परफॉर्मेंस दिया है मैंने।
यह कहानी मेरी नहीं है मैंने तो बस अपने अभिनय से अपने किरदार को जीवंत करने की कोशिश किया हूं।
लेकिन इतना जरूर कहूंगा यह कहानी है देश की तमाम युवाओं की जो योग्यता और क्षमता से भरे होते हुए भी भ्रष्टाचार के भार तले दब कर रह जाते हैं। जिन युवाओं को हम देश का भविष्य कहते हैं यह फिल्म भी उन्हीं युवाओं की कहानी है और समाधान भी। इतना जरूर कहूंगा कि 15 साल का संघर्ष है। लोग मेरी फिल्म को देखें और मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद दे।
आगामी फिल्म को लेकर क्या कहा कुमार आर्यन ने ?
इस नए वर्ष में मैं एक मराठी फिल्म ,”ANY WAY” करने जा रहा हूं। इस मराठी फिल्म में मेरा सेकंड लीड करैक्टर है मतलब सेकंड हीरो। इस फिल्म में मेरा किरदार एक मुस्लिम लड़के का है जिसका नाम अकिब खान है। इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मुंबई पुणे और नागपुर के स्टेशन की जाएगी। जिसकी शूटिंग बहुत जल्द 15 फरवरी 2026 में शुरू होने वाली है।


































