अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में सरकार के निर्देश से सदस्यों को कराया गया अवगत, पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी के द्वारा अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल सभागार में की गई। अनुमंडल शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के बारे में शांति समिति के सभी सदस्यों को जानकारी दी गई एवं शांति समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा मनाये जाने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए गए। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पूर्व की भांति इस बार भी डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही जहां कहीं भी विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा है वह निश्चित रूप से जुलूस का लाइसेंस प्राप्त कर ले। इसके साथ ही सभी सदस्यों के द्वारा बताया गया की मूर्ति का विसर्जन निश्चित रूप से संध्या से पहले संपन्न कर ली जाए। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी सरस्वती पूजा स्थलों पर पुलिस की पैनी निकाह रहेगी एवं वह निश्चित रूप से सभी को संध्या से पूर्व ही निर्धारित स्थल पर विसर्जन कर लेने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वह सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करें। सदस्यों द्वारा कहीं-कहीं जबरन चंदा वसूली की बात प्रकाश में लाए जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया की जहां कहीं भी जबरन चंदा वसूली की शिकायत प्राप्त होती है तो तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना अध्यक्ष को दिया गया। सभी सदस्यों के द्वारा बताया गया कि सुपौल जिला शांतिप्रिय जिला है एवं सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाते हैं एवं इस बार सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस की शांतिपूर्ण ढंग से मनाया लिया जाएगा। बैठक में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार, थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।