न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सुपौल में कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार ने रात्रि में पिपरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया तथा कड़ाके की ठंड में प्रशासनिक तैयारी एवं किए जा रहे प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण किया गया। पिपरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रात्रि में अंचलाधिकारी एवं नगर पंचायत के द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल के द्वारा दर्जन से ज्यादा जगहों पर अलाव जलाए जा रही है तथा नगर पंचायत के द्वारा भी नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रात्रि में पिपरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमणकर नगर परिषद एवं अंचल के द्वारा जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण भी किया गया तथा आम लोगों से पूछताछ भी की गई। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारी एवं नगर के नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि इतनी जगह पर अलाव जलाए जाने के बावजूद भी यदि कहीं और भी अलाव जलाने की आवश्यकता है तो ठंड की स्थिति को देखते हुए अलाव जलाने की शीघ्र व्यवस्था करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बस स्टैंड, सिंघेश्वर रोड, हनुमान मंदिर इत्यादि जगहों पर जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे स्वयं भ्रमणशील रहे हैं तथा जहां भी असहाय व जरूरतमंद लोग हैं वहां पर कंबल का भी वितरण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी पिपरा उमा कुमारी एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे।


























