न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुपौल जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।यह आदेश 12 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई निर्धारित समय 10:30 पूर्वाह्न से 03:30 अपराह्न तक संचालित होगी।जिला दंडाधिकारी, सुपौल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के अंतर्गत यह आदेश जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह आदेश 11 जनवरी 2026 को जारी किया गया तथा जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


























