न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना एवं कार्यालयों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोकतंत्र को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाए रखने की शपथ ली गई।इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की मर्यादा एवं मताधिकार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।सुपौल पुलिस द्वारा यह पहल लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा आम नागरिकों में मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

































