पुलिस अवर निरीक्षक चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 2885 अभ्यर्थी हुए शामिल

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सुपौल अनुमंडल पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) के पद पर चयन हेतु आयोजित परीक्षा रविवार को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। विभिन्न परीक्षा केंद्रों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई।जिले के कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जहां कुल 4206 अभ्यर्थियों के लिए सीट निर्धारित थी। इनमें से 2885 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कदाचार, गिरफ्तारी या जुर्माने की कोई घटना दर्ज नहीं की गई।

परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति इस प्रकार रही—
हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल: में दोनों पाली मिलाकर 642 परीक्षार्थियों ,आरएसएम पब्लिक स्कूल में दोनों पाली में 771 परीक्षार्थियों ,आरबीबी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में दोनों सिटिंग में 696 परीक्षार्थी ,
टीसीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकला निर्मली में दोनों सिटिंग में कुल 136 परीक्षार्थियों, सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोनों पाली में : 640 परीक्षार्थी शामिल हुए।
प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी भी की गई। एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।।परीक्षा केंद्र और विधि व्यवस्था का जायजा एसडीएम और एसडीपीओ ने लिया। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से दो घन्टे पहले से ही परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था।