न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सरथ आर एस के निर्देश पर राजेश्वरी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 783 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई है। इस दौरान एक चार पहिया वाहन को भी जब्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर राजेश्वरी थाना पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की गई। मौके पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शराब और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में राजेश्वरी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरामद सामग्री का विवरण:
नेपाली देशी शराब – 783 लीटर
चार पहिया वाहन – 01
सुपौल पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

































