सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर सुपौल पुलिस अलर्ट, सभी थानों में पदाधिकारी व जवान तैनात

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सरस्वती पूजा विसर्जन के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला अंतर्गत सभी थानों में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
पूजा विसर्जन के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, गश्ती दलों को भी सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे विसर्जन के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। साथ ही महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर दोस्त की टीम भी सतर्क मोड में कार्यरत है।