सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, कार जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में पचास पुला के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब पाई गई।गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।