सदर थाना क्षेत्र के वीणा गांव के बांसबाड़ी में अधेड़ महिला का शव बरामद

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सदर थाना क्षेत्र के बीणा गांव में बांसबाड़ी एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। जानकारी अनुसार बीणा गांव के वार्ड नं 6 निवासी कुलदीप राम की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी रविवार की रात करीब 8 बजे घर में अपनी बेटी को यह कहकर घर से निकली की वह पड़ोस में हो रही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही है कि घर नही लौटी तो घर उनकी बेटी व एक बेटा खाना खा कर सो गए। मृतका जब सुबह के 10 बजे तक घर नही लौटी तो उनके परिजनों ने खोजबीन प्रारम्भ किया ।लेकिन कुछ पता नही चल पाया। घटना की सूचना बेटी ने अपने मजदूर पिता को दिया। इसी बीच सोमवार की शाम करीब चार बजे स्कूल से पढ़कर लौट रहे छात्रों का नजर शव पर पड़ा सभी छात्र डकर वहाँ से हल्ला करते हुए भाग निकले और सूचना स्थानीय लोगों को दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद समाजसेवी रबेन मंडल ने घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दिया। और इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले लोग को कड़ी सजा देने की मांग किया है। इधर पुलिस ने सोमवार की संध्या ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि महिला के पति द्वरा अब तक आवेदन नही दिया गया है। हालांकि पुलिस अनुसंधान जारी है ।