न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य सुड्डू साई ने जदयू नेता राकेश कुमार ओझा को अज्ञात मोबाइल नंबर से मिली जान से मारने की धमकी की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह धमकी 22 नवंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर दी गई थी, जिसके बाद पार्टी नेताओं में गहरा आक्रोश है।
सुड्डू साई ने कहा कि राकेश कुमार ओझा पार्टी के सक्रिय, ईमानदार और जनसरोकार से जुड़े नेता हैं। ऐसे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधी चोट है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतें समाज में भय और अराजकता फैलाने का प्रयास हैं, जिसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जदयू परिवार पूरी मजबूती के साथ राकेश ओझा के साथ खड़ा है।
इस घटना की निंदा करने वालों में जिला जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह चंद्रवंशी आदि शामिल रहे।
सभी नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस तरह के कायराना प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

































