न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। उक्त योजना अंतर्गत कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना, सामान्य यंत्रों के कृषकों का ऑनलाइन आवेदन का लॉटरी के माध्यम से परमिट निर्गत हुआ। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण सहित अन्य उपस्थित हुए। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि निर्गत परमिट को 24 घंटा में संबंधित कृषकों को हस्तगत करना सुनिश्चित करें। साथ ही योजना का ससमय उपलब्धि सुनिश्चित करेंगे।
































