न्यूज स्कैन ब्यूरो, भागलपुर
खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आज खेले गए दो मैचों में सारण और तिरहुत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
पहला मैच : सारण ने कोशी को 5 विकेट से हराया
सुबह के सत्र में पहला मुकाबला कोशी बनाम सारण के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सारण ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए। कोशी की ओर से विष्णु ने सर्वाधिक 25 रन (21 गेंद), आयुष कुमार ने 18 रन (2 छक्के), कृष्ण कुमार ने 15 रन का योगदान दिया।
सारण की ओर से शुभम ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट, आदर्श ने 2 विकेट, शिवम् ने भी 2 विकेट हासिल किए।
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण की टीम ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की।
सारण की तरफ से मंजीत कुमार ने 58 गेंदों पर नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा प्रियांशु ने 17 रन और बिपिन ने नाबाद 5 रन बनाए।
मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार और नीरज कुमार (पटना) ने निभाई। मैन ऑफ द मैच – मंजीत कुमार (सारण)
दूसरा मैच : तिरहुत ने मगध को 69 रनों से हराया
दूसरे मैच में तिरहुत का मुकाबला मगध से हुआ। टॉस जीतकर तिरहुत ने पहले बल्लेबाजी की और पूरे 19.4 ओवर खेलकर 138 रन बनाए। तिरहुत की ओर से
शिवम् कुमार – 34 रन (23 गेंद), आशीष कुमार – 24 रन (20 गेंद), मणिकांत – 25 रन (18 गेंद)
मगध की ओर से मणिकांत ने 2.4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट, अमन ने 3 विकेट, अजय और समीर ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में मगध की पूरी टीम 14.3 ओवर में मात्र 68 रनों पर ढेर हो गई। तिरहुत की शानदार गेंदबाजी के सामने मगध के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।
तिरहुत की ओर से आसिफ ने 10 रन देकर 3 विकेट,
शानू ने 2 विकेट, हर्षित, शिवम् और मणिकांत ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच – शिवम् कुमार (तिरहुत)
सेमीफाइनल में प्रवेश
ग्रुप-ए में तिरहुत और मगध, दोनों टीमें अपने दो-दो मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
चयनकर्ता और अधिकारियों की सक्रिय निगरानी
प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच पर चयनकर्ता धनंजय कुमार, शैलेंद्र कुमार दीक्षित, नवीन भूषण शर्मा तथा अंपायर मनोज गुप्ता और जयंत कुमार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, ताकि सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया जा सके।
कल का कार्यक्रम
पहला मैच : तिरहुत बनाम कोशी – सुबह 8 बजे
दूसरा मैच : भागलपुर (मेजबान) बनाम पटना – दोपहर 12 बजे
प्रतियोगिता में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
सचिव, जिला क्रिकेट संघ जयशंकर ठाकुर; संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी; शारीरिक शिक्षक नीरज राय, नवीन भूषण, आलोक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवीशंकर, वरुण गंगोत्री, जयंतो राज, चंद्रभूषण कुमार, राकेश कुमार, प्रधान लिपिक सतीश चंद्र; लिपिक मृणाल किशोर; कार्यपालक सहायक मोहम्मद अमीर खान; तथा गृह रक्षक सुनील कुमार व सुनील कुमार शर्मा मौजूद थे।

































