एसएसबी ने 81 लीटर शराब और एक बाइक को किया जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो सुपौल /वीरपुर

45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी निओर ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 229/1 के समीप किया कुल 81 लीटर नेपाली शराब के साथ एक मोटर साइकिल को जब्त किया।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी सीमा चौकी निओर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 229/1 के समीप से मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।इसी क्रम में बिना विलंब एसएसबी के कार्मिको की विशेष नाका पार्टी का गठन किया गया।
इसी क्रम में नाका पार्टी सूचना आधारित जगह पर करीब रात 2130 बजे देखा कि एक व्यक्ति सीमा स्तंभ संख्या 229/1 के पास से मोटर साइकिल पर बोरी में सामान लाधे नेपाल से भारत प्रभाग में छुपावदार रास्ते से आ रहा है।
जैसे ही नाका पार्टी व्यक्ति के पास पहुंचा तो पार्टी को देखते ही व्यक्ति मोटर साइकिल गिरा कर नेपाल कि ओर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले l
मौके पर बोरी की तलाशी लेने पर पता चला की इन बोरी में कुल 81 लीटर नेपाली शराब है।
तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही करने के बाद ज़ब्त शराब एवं मोटर साइकिल को पुलिस स्टेशन अंदरामठ को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक सामान्य रोमेश चंदर एवं अन्य जवान उपस्थित रहें।