न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सशस्त्र सीमा बल 45वीं वाहिनी की सीमा चौकी भीमनगर द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) जब्त किया।
जानकारी देते हुए गौरव सिंह कमांडेंट 45 वी वाहिनी द्वारा बताया गया कि सूचना मिली थी कि ग्राम मोदीग्राम , सीमा स्तंभ संख्या 207/9 के समीप , भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 2.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में नाका दल का गठन किया गया । नाका दल द्वारा संदिग्ध स्थान पर पहुँच कर ख़ुद को छिपाते हुए नाका लेआउट किया गया।
कुछ समय बीत जाने के बाद नाका दल ने देखा की 2 व्यक्ति सिर पर कुछ समान लाद कर आ रहे हैं।उनके पास आते ही नाका दल ने उन्हें चेतावनी देते हुए रुकने के लिए बोला लेकिन तस्कर सामान फेंक कर घने कोहरे तथा रात्रि का फायदा उठा कर नेपाल प्रभाग की तरफ़ भाग निकले।
बरामद सामान की विधिवत तरीके से तलाशी के दौरान 2 बोरों में कुल 52 किलोग्राम गांजा (प्रत्येक बोरा लगभग 26 किलोग्राम) बरामद किया गया।
नाका पार्टी में उप निरीक्षक हमीर सिंह भाटी सहित 7 अन्य एसएसबी कर्मी शामिल थे।
बरामद गांजा को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत थाना भीमनगर जिला सुपौल को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा।
































