एसएसबी ने 45 लीटर नेपाली शराब और एक बाइक किया जब्त, तस्कर फरार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी निओर ने नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 229/11 के समीप किया कुल 45 लीटर नेपाली शराब के साथ एक मोटर साइकिल को जब्त किया है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट, गौरव सिंह ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु एसएसबी द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है इसी क्रम में सूचना मिली थी कि सीमा चौकी निओर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 229/11 के समीप से मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।
अविलंब एक नाका पार्टी का गठन किया गया।नाका पार्टी सूचना आधारित जगह पर छुप कर बैठ गई और कुछ समय बाद करीब रात 2110 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति सीमा स्तंभ 229/11 के समीप छुपाव दार रास्ते से मोटर साइकिल पर बोरी में सामान लेकर नेपाल से भारत प्रभाग की तरफ आता दिखाई दिया ।जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति नाका पार्टी के समीप पंहुचा तभी पार्टी ने व्यक्ति को पकड़ने दौड़े व्यक्ति मोटर साइकिल गिरा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
मौके पर बोरी की तलाशी लेने पर पता चला की इन बोरी में कुल 45 लीटर नेपाली शराब है।
तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही करने के बाद ज़ब्त शराब एवं मोटर साइकिल को पुलिस स्टेशन अंदरामठ को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक सामान्य मदन लाल एवं अन्य जवान उपस्थित रहें।