एसएसबी ने 189 लीटर नेपाली शराब किया जब्त, तस्कर फरार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी सिमरीघाट ने नाका ड्यूटी के दौरान किया 189 लीटर नेपाली शराब जब्त किया है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 221 से 3 किलोमीटर भारत की तरफ़ स्पर संख्या 2270 के समीप नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है।
सूचना की पुष्टि उपरांत एसएसबी सीमा चौकी सिमरीघाट के कार्मिको का विशेष नाका दल गठित किया गया ।
चिन्हित स्थान पर पहुंच कर नाका दल छिप कर बैठ गया। कुछ समय बीत जाने के बाद नाका दल ने देखा की सूचना से मेल खाते हुए कुछ व्यक्ति सिर पर सामान लाद कर भारत की तरफ़ आ रहे हैं।
नाका दल ने चेतावनी देते हुए उन्हें रुकने के लिए बोला लेकिन अंधेरे एवं घने कोहरे का लाभ उठा कर तस्कर भाग निकले।
विधि अनुसार बरामद हुए समान की तलाशी ली गई जिसके अंदर से 630 बोतल कुल 189 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। नाका दल द्वारा पकड़ी गई शराब को भपटियाही थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इस दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक धीरज तथा अन्य जवान उपस्थित थे।