न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की सीमा चौकी भीमनगर ने नाका ड्यूटी के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 206/4 के समीप कुल 18.9 लीटर नेपाली शराब को जब्त किया है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 206/4 के समीप से मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।इसी क्रम में बिना विलंब एसएसबी के कार्मिको की नाका पार्टी का गठन किया गया।
इसी क्रम में नाका पार्टी सूचना आधारित जगह पर छुप कर बैठ गए कुछ समय के बाद 100 मीटर की दुरी पर कुछ हलचल दिखाई दिया, नाका पार्टी ने उस जगह से एक व्यक्ति को नेपाल की और भागते देखा तभी पार्टी ने व्यक्ति का पीछा किया ।लेकिन अधिक दुरी एवं अंधरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।तत्पश्चात उस स्थान पर जा कर देखा तो वहां चार काले रंग की पॉलीथिन में कुछ सामान बरामद किया गया ।
मौके पर पॉलीथिन की थैली की तलाशी लेने पर पता चला की इन थैली में कुल 18.9 लीटर नेपाली शराब है।
तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही करने के बाद ज़ब्त शराब को पुलिस स्टेशन भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी सामान्य बिधान सिंह एवं अन्य जवान उपस्थित रहें।
एसएसबी ने किया 18.9 लीटर शराब जब्त


























