न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वी वाहिनी एस.एस.बी. की सीमा चौकी कुनौली ने चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान दो 6 एवं 7 वर्षीय नाबालिग लड़की को संभावित मानव तस्करी के प्रयास से बचाव किया।
जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के जिम्मेवारी क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 223 के समीप चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान तैनात एसएसबी जवानों ने देखा एक व्यक्ति के द्वारा भारत से नेपाल प्रभाग में ले जा रही युवती को संदिग्ध आधार पर रोक कर पूछताछ की ।
तत्पश्चात यह पाया गया कि 6 एवं 7 वर्षीय दो बालिका को मोहम्मद गुल हसन ,थाना – कंचनपुर,
जिला- सप्तरी, नेपाल का निवासी दोनों नाबालिग को को बहला फुसला कर घर वालों को बिना सूचित किए भारत से नेपाल ले जा रहे थे ।
परिस्थिति को देखते हुए एसएसबी के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई एवं पकड़े गए व्यक्ति तथा दोनों नाबालिग को थाना कुनौली को सुपुर्द कर दिया गया|
इस दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अनुराग एवं अन्य उपस्थित थे।


























