एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव भीमनगर, बसंतपुर तथा फतेहपुर में किया गया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”जागरूकता अभियान। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ० लीला, नरेश कुमार (कमांडेंट मेडिकल) 45वीं वाहिनी बीरपुर की अगुआई में किया गया।
गांव की महिलाओं और बच्चियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, मातृ स्वास्थ्य, स्वच्छता और परिवार सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और परिवार को स्वस्थ तथा सशक्त बनाने में उनकी भूमिका को उजागर करना था।

महिलाओं के लिए संतुलित आहार और स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर चर्चा। किशोरियों में एनीमिया रोकथाम और आयरन युक्त आहार पर बल। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के बारे में जानकारी। स्वच्छता, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर मार्गदर्शन। परिवार और समाज में महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर जोर। गांव की लगभग 150 महिलाएँ और 10 बच्चियों इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दी।