न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर में मंगलवार को वाहिनी प्रांगण में लोहड़ी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गौरव सिंह कमांडेंट 45वीं वाहिनी बीरपुर के द्वारा सभी बालकर्मी एवं सभी संदिक्षा सदस्यों को लोहड़ी की बधाई दी गई । बताया की लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है,जो सह-अस्तित्व, सामूहिक उल्लास और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करती है। सूर्य के उत्तरायण होने का यह शुभ संकेत और नई फसलों का आगमन हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है।
कार्यक्रम के दौरान नरेश कुमार, कमांडेंट मेडिकल ,उप कमांडेंट सौरभ कुमार सुमन, प्रवीण कुमार कौशिक, हरजीत राव तथा अन्य बल कर्मी एवं सांदिक्षा सदस्या उपस्थित रहे ।

































