एसएसबी ने 9 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी नेयोर ने पेट्रोलिग ड्यूटी के दौरान किया 9 लीटर नेपाली शराब
के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट, गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 229 के समीप नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है।
सूचना की पुष्टि उपरांत एसएसबी सीमा चौकी नेयोर के द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया ।
चिन्हित स्थान पर पहुंच कर पार्टी छिप कर बैठ गई । कुछ समय बीत जाने के बाद सुरक्षा दल ने देखा की सूचना से मेल खाती हुई एक महिला बोरी में कुछ सामान के साथ छुपाव दार रास्तें से नेपाल से भारत की तरफ़ आ रही है ।
पेट्रोलिग पार्टी द्वारा महिला को रोक कर पूछताछ की, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया की नेयोर , आन्द्रामठ, जिला मधुबनी का निवासी है ।
विधि अनुसार बोरी की तलाशी ली गई जिसके अंदर से 30 बोतल कुल 9 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
तत्पश्चात पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा पकड़ी गई शराब तथा महिला को कानूनी कार्यवाही के बाद थाना- आन्द्रामठ, जिला-मधुबनी को सुपुर्द किया गया ।
इस दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक नीरज सिंह तथा अन्य जवान उपस्थित थे।