एसएसबी ने नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान एस. एस. बी. 45वीं बटालियन की सीमा चौकी भीमनगर ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 200 मीटर भारत की तरफ़ किया कुल 9 लीटर नेपाली शराब, मोटर साइकिल एक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।
जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट, गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी की सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 206/11 के समीप मादक पदार्थ की तस्करी होने की संभावना है ।इसी क्रम में बिना विलंब एसएसबी तथा बिहार पुलिस के कार्मिको की संयुक्त नाका पार्टी का गठन किया गया।
इसी क्रम में नाका पार्टी सूचना आधारित जगह पर देखा कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर सामान लेकर नेपाल से भारत की तरफ छूपाव दार रास्ते से आते दिखाई दिए।
जैसे ही व्यक्ति नाका पार्टी के पास पहुंचा तो गस्ती पार्टी ने स्फूर्ति के साथ व्यक्ति को मोटर साइकिल और सामान के साथ घेरे में ले लिया। पूछताछ करने पर व्यक्ति अपना नाम – रोहित कुमार, उम्र-28 वर्ष, पिता-शंकर कामत, ग्राम+ पोस्ट+थाना भीमनगर, जिला सुपौल,बिहार बताया l
बैग की तलाशी लेने पर पता चला की इन बैग में कुल 9 लीटर नेपाली शराब है।
तत्पश्चात काग़ज़ी कार्यवाही करने के बाद ज़ब्त शराब, मोटर साइकिल एवं व्यक्ति थाना भीमनगर को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी सामान्य जसवंत सिंह एवं अन्य जवान तथा बिहार पुलिस के आरक्षी मिथिलेश कुमार एवं बलराम कुमार उपस्थित थे।