एसएसबी और प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच 

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

मंगलवार को एसएसबी 56 वी वाहिनी मुख्यालय के पीटी ग्राउंड में सिम्बोलिक रूप से भारत के नक्शे का अनुसरण करते हुए  वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से बल सदस्यों, स्कूली बच्चों और सिविल नागरिकों की मानव श्रृंखला ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गाया  ।
 उसके  पश्चात पीटी ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा)  विवेक माथुर, कंपोजिट हॉस्पिटल ने फीता काटकर और शुभकामनाएं देते हुए किया। 
  मंगलवार को पहला मैच 56 वी वाहिनी एसएसबी की टीम और प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी के बीच खेला गया । जिसमें बेहद रोमांचक मैच में प्रशांत क्रिकेट क्लब विजयी हुई। पहले खेलते हुए सशस्त्र सीमा बल की क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर  126 रन का लक्ष्य दिया, जिसे  प्रशांत क्लब जोगबनी ने 6 विकेट से जीत हासिल की। 
       इस दौरान 56वीं वाहिनी स.सी.ब. बथनाहा एवं संयुक्त अस्पताल बथनाहा के अधिकारीगण व अन्य बल कार्मिक थे।