45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 54.800 किलो ग्राम गांजा को किया जब्त

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की डी-कंपनी, सीमा चौकी कुनौली द्वारा भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थ गांजा को जब्त करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह द्वारा बताया गया कि गुरुवार को खुफिया सूचना के आधार पर गठित गश्ती दल द्वारा धारहरा–पलार क्षेत्र, सीमा स्तंभ संख्या 219/30 के समीप भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर भारतीय सीमा के भीतर सूचना आधारित जगह पर पेट्रोलिंग की जा रही थी। गश्ती के दौरान उक्त क्षेत्र में छिपाए हुए अवस्था में गांजा मारिजुआना से भरे दो बोरे, कुल वजन 54.800 किलोग्राम, बरामद किए गए।
उक्त कार्रवाई सहायक कमांडेंट जितेंद्र कुमार के निर्देशन में की गई। जब्ती कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक (जीडी) नीरज सिंह सहित 5 अन्य बलकर्मी शामिल थे।
आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत जब्त किए गए मादक पदार्थ को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु थाना कुनौली को सुपुर्द किया जाएगा।