पिपरा में रफ्तार का कहर, तेज रफ़्तार ट्रक सड़क किनारे रखे रेल पटरी के स्लीपर से टकराया, चालक और उपचालक की मौत, एक अन्य घायल

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप एनएच 327 ई पर एक तेज रफ़्तार ट्रक सड़क किनारे जमा कर रखे गए रेल पटरी के स्लीपर से टकरा गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना में ट्रक का चालक और उप चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि ट्रक पर एक अन्य व्यक्ति भी सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों डेड बॉडी को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।। पुलिस आगे कि कार्यवाही में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि ट्रक पर सरिया लोड है जो सुपौल तरफ से पिपरा की तरफ आ रही थी। ट्रक पटना का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान निशांत कुमार, पिता सुभाष सिंह, घर अलीपुर थाना शालिमपुर पटना, दूसरा मृतक अंकित कुमार, पिता बिनोद प्रसाद, घर कुल्हड़, थाना फतुहा, पटना का बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य घायल का फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि ट्रक तेज रफ़्तार में थी जिसके चलते यह घटना घटी है। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।आगे की जांच की जा रही है। कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हो गयी थी।