प्रदीप विद्रोही, भागलपुर
आगामी जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर और सुल्तानगंज के बीच एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही, पहले से संचालित जमालपुर-देवघर और देवघर-गोड्डा साप्ताहिक मेमू स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं भी पूर्ववत जारी रहेंगी।
रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 03445 देवघर-सुल्तानगंज मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त 2025 को देवघर से शाम 5:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 10:00 बजे सुल्तानगंज पहुँचेगी। वापसी में, 03446 सुल्तानगंज-देवघर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 16 अगस्त 2025 को सुबह 5:45 बजे सुल्तानगंज से चलकर सुबह 9:40 बजे देवघर पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
इसके अलावा, निम्नलिखित साप्ताहिक मेमू स्पेशल ट्रेनें भी जारी रहेंगी:
03442 जमालपुर–देवघर मेमू पैसेंजर स्पेशल: हर रविवार, 17 अगस्त से 14 सितम्बर 2025 तक (कुल 5 यात्राएं)।
03441 देवघर–जमालपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल: हर रविवार, 17 अगस्त से 14 सितम्बर 2025 तक।
03444 देवघर–गोड्डा मेमू पैसेंजर स्पेशल: हर रविवार, 17 अगस्त से 14 सितम्बर 2025 तक।
03443 गोड्डा–देवघर मेमू पैसेंजर स्पेशल: हर रविवार, 17 अगस्त से 14 सितम्बर 2025 तक।
उक्त सभी विशेष ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहराव देंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के दौरान नियमों का पालन करें और समय से स्टेशन पर पहुंचे।


























