न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
सुपौल विधानसभा क्षेत्र के मरौना प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य का निरीक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 43 सुपौल विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा किया गया एवं बीएलओ के साथ बैठक की गई। इस क्रम में मरौना प्रखंड के सभी बीएलओ को पुनरीक्षण के कार्यों को समय पर संपन्न करने का निर्देश दिया गया। सभी बीएलओ को बताया गया कि अभी बीएलओ द्वारा सबमिट किए गए प्रपत्रों का सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्तर से जांच कर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के लॉगिन में निष्पादन हेतु भेजा जा रहा है। अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर एक-एक प्रपत्र का जांच किया जा रहा है एवं जांच में त्रुटियां भी पाई जा रही है। इसलिए सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि जहां कहीं भी त्रुटि पाई जा रही है उसको पुनः संशोधन करते हुए सबमिट करें। विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में जहां कहीं भी कुछ मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म अथवा आवश्यक दस्तावेज लंबित है उनको तुरंत ही प्राप्त कर निष्पादित करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि मतदाताओं के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करने के आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं उनका फील्ड वेरिफिकेशन कर तुरंत ही अपना प्रतिवेदन समर्पित करें ताकि जांचोपरांत इनका भी निष्पादन समय पर सुनिश्चित किया जा सके। सभी बीएलओ के द्वारा समय से अच्छा कार्य किया गया है एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को समय पर संपादित करने में विशेष भूमिका निभाई गई है परंतु कुछ कमियां अभी भी रह गई है जिसे तुरंत दूर करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मरौना के द्वारा सभी बीएलओ को कैंप मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि समय पर सभी कार्यों को संपादित किया जा सके। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मरौना रचना भारतीय, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुमार के साथ-साथ सभी बीएलओ भी उपस्थित थे।


























