न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के छातापुर प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शुक्रवार को मनरेगा से परिवर्तित हुए भीबी जी राम जी के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित हुए ग्राम सभाओं में भीबी जी राम जी के नये कानून की विस्तृत जानकारी दी गई। रोजगार व आजीविका के क्षेत्र में नई गांरटी से लाभान्वित होने के लिए आमलोगों को जागरूक किया गया। महम्मदगंज पंचायत भवन में मुखिया निशी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता भी शामिल हुए। ग्राम सभा में बीडीओ ने रोजगार की गारंटी के साथ साथ आजीविका से जुडे योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि नये कानुन में अब सौ की जगह 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है, रोजगार की मांग करने वाले जाॅबकार्ड धारियों को यदि काम उपलब्ध नहीं कराया गया तो प्रावधान के अनुसार उसे बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। पीओ शिव नारायण लाल ने बलुआ, भीमपुर व जीवछपुर सहित कई पंचायत के ग्रामसभा में शामिल होकर आमजनों को मनरेगा से परिवर्तित नये कानुन भीबी जी राम जी के संदर्भ में विस्तार से बताया। पीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी 23 पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन कराया गया। ग्रामसभा की सफलता के लिए सभी पीआरएस की उपस्थिती सुनिश्चित की गई थी, बताया कि जाॅबकार्ड धारकों के ई केवाइसी का कार्य भी लगातार चल रहा है। राजेश्वरी पूर्वी पंचायत सरकार भवन में मुखिया रूबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार ने योजना के तहत रोजगार व आजीविका को लेकर नई गारंटी के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इधर मुख्यालय पंचायत भवन में मुखिया बीबी साजदा खातुन की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पीटीए जयप्रकाश चौधरी, पीआरएस शिवेश्वर मेहता, विकास मित्र जयमाला कुमारी सहित कई पंचायत कर्मी सामिल हुए, पीटीए ने योजना के नये कानून की विसृत जानकारी देते लोगों को जागरूक किया, बताया कि किसान हित को देखते हुए धान एवं गेहूं फसल की कटाई के समय यह योजना बंद रखी जायेगी, योजना राशि में अब 60 प्रतिशत केंद्र एवं 40 प्रतिशत राज्य की हिस्सेदारी रहेगी। ग्रामसभा के दौरान कई लोगों ने जाॅबकार्ड एवं योजना लाभ के लिए आवेदन भी दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, उपमुखिया संजीव सहनी, वार्ड सदस्य जियाउल हक, जयकुमार राम, जयकृष्ण कुमार, मो समीद, शत्रुघ्न ठाकुर, मुरली मेहता, मो शहबाज पूर्व सरपंच ललिता देवी सहित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण उपस्थित थे।

































