न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के मरौना प्रखंड के किसान भवन स्थित बेलही में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर कार्ड निर्माण के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना एवं उन्हें फार्मर कार्ड की सुविधा प्रदान करना रहा।
कैंप में कृषि समन्वयक अशोक कुमार एवं बेलही कर्मचारी कुंदन कुमार की प्रमुख उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में किसानों के फार्मर कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई। कैंप में पहुंचे किसानों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर ऑनस्पॉट फार्मर कार्ड बनाने का कार्य किया गया।
इस बाबत कृषि समन्वयक अशोक कुमार ने किसानों को फार्मर कार्ड के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा एवं अन्य लाभों का आसानी से लाभ उठा सकेंगे। वहीं कुंदन कुमार ने किसानों को प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियां दीं।
किसान भवन बेलही में लगा विशेष कैंप, किसानों के बनाए गए फार्मर कार्ड


























