एसपी प्रेरणा कुमार ने जनता की समस्याएं सुनी, संबंधित थाना को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें रखीं।

जनता दरबार में फरियादियों ने भूमि विवाद, पुलिसिया निष्क्रियता, पारिवारिक झगड़े और अपराधियों से मिल रही धमकियों जैसी समस्याएं एसपी के समक्ष प्रस्तुत की एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए फरियादियों से विस्तार से जानकारी ली और संबंधित थाना प्रभारियों को जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि एसपी प्रेरणा कुमार प्रत्येक सप्ताह आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए दरबार आयोजित कर रही हैं, जिससे लोगों में भरोसे का माहौल बना है। कई मामलों में मौके पर ही समाधान का निर्देश देकर पीड़ितों को राहत दी गई।