- समाहरणालय परिसर में पूर्व डीएम सुनील कुमार से ली पदभार की जिम्मेदारी
न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर
जिले में नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने आज समाहरणालय परिसर में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती जिला पदाधिकारी श्री सुनील कुमार से पदभार संभाला।
समाहरणालय पहुंचने पर पूर्व डीएम सुनील कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद औपचारिक प्रक्रिया के तहत श्री नितिन कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी का प्रभार संभाल लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए डीएम ने जिले के वरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि वे प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शिता और दुरुस्त व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सब-रजिस्टार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

































