सांस्कृतिक रंगों से सजा दुर्गा पूजा महोत्सव, दीप जलाकर कर हुआ भव्य आगाज़

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ राघोपुर
सिमराही दुर्गा पुजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कोशी रेंज के डी आई जी मनोज कुमार , एस एस बी डी आई जी संजय शर्मा, एस डी ओ नीरज कुमार, एस डी पी ओ सुरेंद्र कुमार, समाजसेवी गोविन्द पंसारी,मेला कमिटी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल एवं ब्रह्माकुमारी की बबीता दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी, देहली पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, सरोज पाठशाला समेत अन्य स्कूल के 63 बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शक का मन मोह लिया।

उद्घाटन के पश्चात विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने झिझिया, दुर्गा माता की भक्ति, सांस्कृतिक झांकियों, छठ भजन एवं कला प्रस्तुतियों कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की सुमधुर आवाज़ और भक्ति भाव से ओतप्रोत मंचन ने कार्यक्रम को एक अलग ही गरिमा प्रदान की।

मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे परिसर में उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। भक्तों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और आयोजकों के प्रयास की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की सख्त निगरानी की गई, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के उत्सव का आनंद उठा सकें।

गुलाब दास ठाकुरबाड़ी बड़ी दुर्गा मंदिर में हर वर्ष भव्य स्तर पर पूजा का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार बच्चों की भागीदारी और उनकी कला ने इसे और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के अंत में कोशी रेंज के डी आई जी मनोज कुमार ने संबोधन में कहा कि सेवा निवृत्ति उपरांत सामाज मै इस तरह से योगदान दे प्रणव जायसवाल ने एक मिसाल दिया है यह सराहनीय है।

कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार के लिए द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर ओर छठ पुजा को बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रिंसपल अमित कुमार को शील्ड दिया वही दूसरे स्थान पर कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के निदेशक सानू जायसवाल को शील्ड दे सम्मानित किया। वही सभी उद्घाटन कर्ता ने शामिल सभी स्कूलों के बच्चों को प्रशस्ति पत्र , शील्ड, गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर परिसर में दर्शक की काफी भीड़ देखने को मिली।