श्री राम इलेवन सिमराही ने नूर इलेवन वीरपुर को 63 रनों से हराकर कप पर जमाया कब्जा

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल/ छातापुर

जिले के छातापुर प्रखंड के सोहटा पंचायत स्थित खेल मैदान में आरएमसीसी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। सीजन 8 के फाइनल मुकाबले में श्रीराम इलेवन सिमराही ने नूर इलेवन बीरपुर को 63 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा एवं मुख्यालय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन ने विनर व रनर कप प्रदान किया। विजेता टीम सिमराही को ट्राॅफी के साथ पुरस्कार के रूप में एक हीरो बाइक भी दिया गया। वहीं उप विजेता टीम बीरपुर को रनर कप के साथ एक इलेक्ट्री स्कूटी भी प्रदान किया गया। जबकि विजेता टीम की ओर से फाइनल मुकाबले में 101 रनों का योगदान देने वाले अंशु माही मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम के ही ऑलराउंडर आनंद गांगुली मैन ऑफ द सिरीज का शील्ड दिया गया। टूर्नामेंट को सौहार्दपूर्ण व अनुशासन पूर्वक संपन्न कराने के लिए युवा दानिश जिद व उनकी पूरी कमेटी की प्रशंसा की, कहा कि ग्रामीण इलाके में भी बडे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना यहां के लोगों की दृढ इच्छाशक्ति व क्रिकेट के प्रति बढते क्रेज को दर्शाता है। आगामी वर्षों में भी वे आयोजन कर्ताओं का हौसला बढाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे, मौके पर गणमान्य स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा, मो खुर्शीद आलम, मो हासिम, अलि इमाम, फिरोज डीलर, मो कमरूज्जमा मौजूद थे, इधर दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में बीरपुर ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सिमराही की टीम ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 20 ओवर में 233 रनों का विशाल स्कोर खडा कर दिया। जिसमें अंशु माही ने 101 रन तथा महबुब आलम ने 63 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीरपुर की टीम 20वें ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। अंपायर की भूमिका में शंकर कुमार व सरवर आलम थे, जबकि कमेंटेटर की जिम्मेवारी समशेर आलम, शाकिब, अफसार व तौकिर रहमान पर थी। वहीं टीपू सुल्तान व सहीम स्कोरर का दायित्व संभाला। आयोजन को सफल बनाने में रमजानी मेमोरियल क्रिकेट क्लब सोहटा के अध्यक्ष रिंकु रजा, परवेज इमाम, रहमत अलि, सरफराज अहमद, सोनू, अदनान, जरताज, टीपू सुल्तान सहित सभी सदस्यों का सराहनीय भूमिका रही।