उद्धघाटन मैच में हरिहरपट्टी की टीम ने दो विकेट से हनुमाननगर को हराया
न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
जिले के छातापुर प्रखंड के डहरिया पंचायत स्थित खेल मैदान में शनिवार को डीसीसी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह भाजपा जिला महामंत्री केशव कुमार गुड्ड, वरिष्ठ नेता सुशील कर्ण, समाजसेवी दीपक बख्शी व व्यवसाई पन्ना धनराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर आयोजन कमिटि के सदस्य एवं दोनों ही टीम के खिलाड़ी तथा गणमान्य व ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। सात दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हनुमाननगर व हरिहरपट्टी के बीच खेला गया। हनुमाननगर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया। 17 ओवर के मैच में हनुमाननगर की टीम ने आठ विकेट खोकर 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जिसमें बल्लेबाज मो मिकाइल ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिहरपट्टी के ओपनर सुरज एवं राहुल ने आतिशी बल्लेवाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की। फिर विकेटों के पतझड के बाद आखिरकार हरिहरपट्टी ने दो विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम के ओपनर राहुल ने 110 रनों का योगदान दिया। सेंचुरी लगाने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट का दुसरा लीग मैच रविवार को कैनजारा और फुलकाहा के बीच खेला जायेगा। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका में रजनीकांत रवि व अभिमन्यू मिश्रा थे, जबकि कमेंटेटर की जिम्मेवारी आयुष व सत्येन्द्र कुमार संभाल रहे थे। वहीं शुभम एवं राघव स्कोरर के दायित्व का निर्वहन किया। सात दिवसीय टूर्नामेंट के आयोजन से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बन गया है। मौके पर मुरली मेहता, बालेश्वर हजारी, लोजपा नेता कुंदन पासवान, अशोक पासवान, रूपेश कुमार, मंगरू भारती, कुंदन चौधरी आदि मौजूद थे थे,
आयोजन कमिटि सदस्य रौशन, सुमित, छोटू, आयुष, पीयूष, शुभम, चंदन, पवन, सत्येन्द्र, जाॅनी, राजकिशोर, सचिन, अमरजीत सहित छातापुर व डहरिया के युवा टूर्नामेंट को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

































