न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान जनवरी 2025 में किए गए घोषणा के आलोक में सुखपुर स्थित बाबा तिलहेश्वर स्थान महादेव मंदिर में किये जा रहे हैं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा किया गया। तिलहेश्वर मंदिर के विकासात्मक कार्यों के संबंध में मंदिर के प्रांगण का विकास, पोखर के चारों तरफ सीढ़ी तथा पाथवे के निर्माण के साथ ही पोखर के चारों तरफ चबूतरा का निर्माण भी सम्मिलित है। इसके साथ ही आधुनिक शौचालय के निर्माण का भी कार्य इस योजना में लिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण के क्रम में पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए इस योजना अंतर्गत सभी जगह पर किए जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि संबंधित विभाग एवं संवेदक पुरी तन्मयता के साथ इस कार्य को संपादित करें साथ ही आगामी माननीय मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के आलोक में इस कार्य को शीघ्रता से संपन्न करें। निरीक्षण के क्रम में बाबा तिलहेश्वर स्थान न्यास समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा समिति के सभी सदस्यों को भी निर्देश दिया गया कि वह लगातार भ्रमण करते रहें एवं कार्यकारी एजेंसी तथा संवेदक को आवश्यकता अनुसार सहयोग देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य को करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को निर्देश दिया गया की कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह से समझौता किया नहीं किया जाएगा एवं कार्य को गुणवत्तापूर्ण किए जाने के दिशा में कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार, सचिव तिलहेश्वर स्थान न्यास समिति बंशमणि सिंह तथा समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे।

































