न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
भारत स्काउट और गाइड का 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2025 का आयोजन 23 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योगशाला लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया था। इस जंबूरी शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालय से चयनित 28 स्काउट गाइड ने जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजय कुमार झा के नेतृत्व में भेजा गया था इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश-विदेश से 40000 के संख्या में युवक युवती, वयस्क और स्काउट गाइड के पदाधिकारी “गति के साथ प्रगति” एवं “विकसित युवा, विकसित भारत” थीम को लेकर शामिल हुए इस कार्यक्रम में मार्च पास्ट, कलर पार्टी, बैंड कंपटीशन, ग्लोबल विलेज, एक्शिलोरामा, फूड प्लाजा, झांकी, एडवेंचर एक्टिविटी, रोप क्लाइंबिंग, रोप साइकलिंग, स्टेट गेट और सांस्कृतिक कार्यक्रम कंपटीशन के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इन सारे कार्यक्रम स्काउटर न्यू कैंब्रिज आवासीय विद्यालय वीरपुर के कौशिक वत्स, गाइडर रानी कुमारी मध्य विद्यालय भेलाही और रोवर जिला मुख्यालय दल अमन कुमार के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए सभी स्काउट गाइड को नगर परिषद मुख्य पार्षद सह जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट और गाइड राघवेंद्र कुमार झा उर्फ राघव झा, संरक्षक विजय शंकर चौधरी,संरक्षक डॉक्टर कन्हैया प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार झा प्रबंधक न्यू कैंब्रिज आवासीय विद्यालय बीरपुर, सर्वेश कुमार झा, अभय शंकर झा, जिला सचिव नागेश्वर वीराजी, संजय राम, डीएस पब्लिक स्कूल पिपरा के प्रबंध के मोहम्मद वल्ली, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रबंधक राहुल आनंद, अभिषेक पंसारी निर्मली एवं अन्य सभी पदाधिकारी ने सभी को धन्यवाद दिया।

































