न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली शोभायात्राएं निर्धारित मार्गों से होते हुए मुसहरी घाट पहुँचीं, जहाँ सभी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।
विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (नगर एसपी) एवं भागलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्वयं मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। उनके साथ बरारी थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी भी निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल रहे। मुसहरी घाट क्षेत्र में निगरानी कर रहे सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, सह-संयोजक मिंटू कलाकार, सह-संयोजक मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद मुमताज, ततारपुर अंजुमन कमेटी के मोहम्मद आसिफ खान सहित कई अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
वहीं, शहर के दक्षिणी क्षेत्र में विसर्जन शोभायात्रा की निगरानी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सह-संयोजक प्रोफेसर एजाज अली, रोज मोहम्मद अनवर खान, हाजी इम्तियाज, शांति समिति के सदस्य संजय हरि तथा मोजाहिदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की गई।

































