न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
विद्या, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर जिले भर में तैयारियां जोरों पर हैं। सरस्वती पूजा की सारी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाजारों में पूजन सामग्रियों की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है। मूर्तिकार मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया हैं, वहीं पूजा समितियां पंडाल निर्माण, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार को अंतिम रूप दिया हैं। शहर से लेकर गांव तक स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों में पूजा की तैयारी की जा रही है। फूल, सजावटी सामान, लाइटिंग और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। विद्यार्थियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है, यह पर्व शिक्षा और ज्ञान से जुड़ा हुआ है।प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है और पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई है।
सरस्वती पूजा को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण बना हुआ है। पूजा पंडाल को सजाने संवारने का कार्य जारी है। सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों ,छात्रावास में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजक द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा को पंडाल में ले जाने का कार्य देर शाम तक जारी रहा।
































