मानव जीवन के लिए रुद्राभिषेक वरदान – आचार्य

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 वर्ष पूरा होने पर मधुबनी जिले के सौराठ स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित रुद्राभिषेक शिव पूजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के प्रतिनिधित्व करते हुए संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि रुद्राभिषेक केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को शुद्ध संयमित और ऊर्जावान बनाने की आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इस अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद एवं विधान परिषद घनश्याम ठाकुर के साथ-साथ अनेक गनमान्य की उपस्थिति में यह यज्ञ पूर्ण किया गया। इस यज्ञ को पूर्ण करने के लिए आचार्य के स्वरूप में सुपौल जिले से आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र को भार दिया गया ।इस अवसर पर आचार्य धर्मेंद्रनाथ मिश्र के द्वारा लिखी गई ग्रंथ धर्मो रक्षति रक्षित: भी भेंट किया गया।