न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
बिहार की बेटियों के सम्मान के साथ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से गुरुवार को भागलपुर में विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टेशन चौक से शुरू होकर समाहरणालय गेट, कचहरी तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विरोध मार्च में राजद कार्यकर्ता, महिला नेता एवं आम नागरिक शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार की बेटियों के सम्मान के पक्ष में नारे लगाए और अमर्यादित बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मार्च में प्रमुख रूप से ज़ेड हसन उर्फ ज़ियाउल हसन, सीमा जायसवाल, पूनम झा, अर्पणा कुमारी, अफज़ल हुसैन, मो. कौसर, अरविंद यादव, रेहान, विश्वजीत कुशवाहा, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार,

पियूष कुमार, रोहित कुमार यादव, उमर ताज, राजद विधि प्रकोष्ठ भागलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला विधिज्ञ संघ बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव कपिलदेव कुमार, छात्र राजद टीएनबी लाॅ काॅलेज के उपाध्यक्ष आतिश कुमार, मो. जुनैद अख्तर, योगेश कुमार यादव, संजय कुमार, अमित आर्यन, रंजू रंजना, राजकुमारी देवी, उपेंद्र मंडल, नेहा देवी, गौतम बनर्जी, युवराज सिंह, पिंटू कुमार यादव, अयाज़ अंसारी, सुमन्त यादव, राबिया खातून, कैफ अली, मो. असफाक, जावेद अख्तर, विक्रम, सोहैल, दिवाकर कुशवाहा, मयंक मधुकर, मुरली यादव, मो. फकरुद्दीन, सुबोध पासवान, प्रवीण शंकर एवं शेनाली सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाहरणालय गेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया और सरकार से इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बिहार की बेटियों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सोच व बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजद नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादा, महिला सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ।

कोई भी महिला या बेटी बिकाऊ नहीं है: कपिल देव कुमार
राष्ट्रीय जनता दल विधि प्रकोष्ठ, भागलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सह भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव कपिल देव कुमार ने कहा कि हाल ही में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा दिए गए बयान का पूरे दल और समाज द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। जनवरी 2026 की शुरुआत में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में साहू ने आपत्तिजनक रूप से कहा कि “अगर शादी नहीं हो रही तो 20-25 हजार रुपये में बिहार से लड़की खरीद लो” या “बिहार में लड़की 20-25 हजार में मिल जाती है”।
श्री कुमार ने बताया कि इस बयान के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर रेलवे स्टेशन से समाहरणालय गेट तक प्रतिरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। सभी ने एकजुट होकर कहा कि कोई भी महिला या बेटी बिकाऊ नहीं है। ऐसे बयान न केवल गलत हैं, बल्कि यह समाज में अशोभनीय कुरीतियों को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की बेटियां मजबूत, मेहनती और सम्मानित हैं – उन्हें किसी भी कीमत पर आंका नहीं जा सकता। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन करने वाले किसी भी बयान को सहन नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में, पुतला दहन के पश्चात एक मेमोरेंडम महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सौंपा गया। श्री कुमार ने पार्टी के सभी समर्पित सदस्यों को इस शानदार और सामाजिक जागरूकता से भरे कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई दी।
































