सुधाकर सिंह का आरोप, आतंकवादी हैं गिरिराज… वे बिहार में नफरत फैलाते हैं

विवादित बोल – भाजपा वाले भांड की तरह बीच में कूद जाते हैं… बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों से बिहार में तनाव और विभाजन फैलाने का काम करते हैं। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया, “भाजपा वाले भांड की तरह कूद जाते हैं। गिरिराज सिंह स्वयं आतंक फैलाने का काम करते हैं। भाजपा में एेसे अनर्गल बयान देने वाले कई लोग हैं। गिरिराज अकेले नहीं हैं।

यह बयान तब आया जब भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्रा को “अर्बन नक्सल” करार दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि महागठबंधन का कार्यक्रम होने के बावजूद भाजपा नेता बीच में टांग अड़ाते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा वाले बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बन जाते हैं। उन्हें एसआईआर के मुद्दे पर बात करनी चाहिए, लेकिन ये लोग हमेशा मुद्दा भटकाते हैं।”

सुधाकर सिंह ने सेमीकंडक्टर प्लांट के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए फंड दिया है, लेकिन बिहार को इसका हिस्सा नहीं मिला, फिर भी गिरिराज सिंह केंद्र सरकार को बधाई दे रहे हैं।