राजद नेता सड़क दुर्घटना में घायल, प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर

न्यूज़ स्कैन रिपोर्टर, कहलगांव

पीरपैंती प्रखंड के टडवा मोड़ के समीप शनिवार देर शाम लगभग 7 बजे एक सड़क हादसे में राजद नेता शोहराब आलम उर्फ मोहम्मद चांद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्टेशन से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी दुर्घटना घटित हुई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। उसी समय वहां से गुजर रहे पीरपैंती इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने त्वरित पहल करते हुए घायल नेता को अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में तैनात डॉ. कृष्ण कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद दक्षिणी मंडल अध्यक्ष रंजीत साह ने कहा –”पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है और हमें विश्वास है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।”