न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया का बैठक मकन्दपुर नवगछिया में मताधिकार वोटर यात्रा कार्यक्रम में संसदीय दल के नेता राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा नेता तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने की एवं संचालन संजय मंडल ने किया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव थे। विशिष्ट अतिथि चक्रपाणि हिमांशु ,चंदन चौधरी, शैलेश यादव, अरुण यादव एवं नितेश यादव थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश व्याप्त हैं। राहुल एवं तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक होगी। मतदाता अधिकार यात्रा से जनता में काफी उत्साह है।
मताधिकार की चोरी की जा रही है, बिहार में 65 लाख वोट चोरी हुई है। वोट चोरी चुनाव आयोग एवं केंद्र मिलकर कर रही है। रात्रि विश्राम नवगछिया में राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव करेंगे। बाढ़ एवं कटाव पर चर्चा करेंगे । बिहार में अपराध पर ग्राफ बढ़ा है।
महंगाई एवं बेरोजगारी चरम सीमा पर है। बैठक को डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु पूर्व कैबिनेट मंत्री, चंदन चौधरी, अरुण यादव ,डॉक्टर नितेश कुमार, शैलेश यादव, अवनीश कुमार ,अरविंद यादव ,सिकंदर दास ,अशोक यादव ,मनोज फौजी, महेश मंडल, गौतम ,प्रीतम, केदार शर्मा, किशोर यादव ,कपिल देव ,मंडल रीता देवी ,शेरों दास ,प्रेमचंद, मोहम्मद गफ्फार, मोहम्मद महीदुद्दीन, संतोष तिवारी, मोहम्मद समीर आदि थे।