जनसुराज कार्यालय में समीक्षा बैठक संपन्न,जिले के पांचों विधानसभा के उम्मीदवार बैठक में रहे शामिल

किशोर कुमार मुन्ना बोले– 10 हजार रुपये में वोट कन्वर्ट कराया गया, रोजगार व पलायन पर सरकार पूरी तरह फेल

न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल

जिला मुख्यालय स्थित जनसुराज कार्यालय में पार्टी नेता किशोर कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव के परिणाम, संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से मंथन हुआ।
प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में जीविका समूहों के माध्यम से 10 हजार रुपये देकर वोटों को कन्वर्ट किया गया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही थी, लेकिन धनबल और दबाव की राजनीति ने चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए।
पूर्व विधायक मुन्ना ने रोजगार और पलायन के मुद्दे पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा—
“बिहार का सबसे बड़ा संकट रोजगार का अभाव और लगातार बढ़ता पलायन है। लाखों युवा रोजी-रोटी के लिए अपने घर से दूर महानगरों में भटकने को मजबूर हैं। सरकार की नीतियाँ न रोजगार दे पा रही हैं, न उद्योग लगा पा रही हैं। जनसुराज इसी विफलता के खिलाफ आवाज़ उठाता रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।”

सुपौल विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार सिंह ने कहा जनसुराज संगठन आने वाले दिनों में ग्रामीण स्तर पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जन आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार उपस्थिति बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने की अपील की।
उन्होंने कहा है सुपौल जिला से भ्रष्टाचार मुक्त सुपौल को बनाने के लिए जमीनी स्तर से संघर्ष करेंगे और सुपौल जिला को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे।
बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों और सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा चुनाव के दौरान आई चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
पार्टी ने निर्णय लिया कि आने वाले महीनों में सदस्यता अभियान, जनसंवाद यात्रा और संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर जिला संयोजक बृजेश कुमार उर्फ बैजू यादव, जिला महामंत्री नरेश नयन, महिला जिला अध्यक्ष डॉ नीलम सिंह, त्रिवेणीगंज महिला प्रखंड अध्यक्ष अनुराधा कुमारी, पिंकी देवी, जिला संयोजक प्रदीप राम, प्रमोद यादव, मरोना प्रखंड प्रवक्ता रामेश्वर यादव, सतीश कुमार सिंह, रामप्रवेश कुमार यादव, मीरा कुमारी पासवान, प्रदीप कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव शाह, आदि कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।